{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Bank Holiday : सावन के पहले सोमवार को बंद रहगी बैंक सेवाएं, जानें आज RBI ने क्यों दी है छुट्टी 

RBI द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार सोमवार 14 जुलाई को मेघालय राज्य में सभी बैंक बंद रहेंगे। मेघालय के अलावा सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। मेघालय में कल बड़ी ही धूमधाम से बेह देन्खलाम त्योहार मनाया जाएगा।
 

Bank Holiday 14 july 2025: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अगर आज  आप भी बैंक से संबंधित अपने जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि आरबीआई द्वारा देश के एक राज्य में 14 जुलाई को बैंकों में छुट्टी की घोषणा की गई है।

देश के विभिन्न राज्यों में आज  सावन महीने का पहला सोमवार पर ज्यादातर लोग व्रत रखते हैं। जिस वजह से व्रत रखने वाले कर्मचारियों द्वारा सोमवार को बैंक से छुट्टी की भी मांग की जा रही है। हालांकि रिजर्व बैंक द्वारा देश के मेघालय राज्य को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में नियमित रूप से बैंक खोलने के आदेश दिए गए हैं। मेघालय में सोमवार 14 जुलाई को बैंक बंद रहेंगे।

बेह देन्खलाम त्योहार के चलते सावन के पहले सोमवार 14 जुलाई को बंद रहेंगे मेघालय में बैंक

RBI द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार सोमवार 14 जुलाई को मेघालय राज्य में सभी बैंक बंद रहेंगे। मेघालय के अलावा सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। मेघालय में कल बड़ी ही धूमधाम से बेह देन्खलाम त्योहार मनाया जाएगा।

मेघालय राज्य के जयंतिया समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला एक पारंपरिक और धार्मिक पर्व बेह देन्खलाम त्योहार पर कल 14 जुलाई को पूरे राज्य में सभी बैंक बंद रहेंगे।  बेह देन्खलाम त्योहार का हिंदी में  बीमारी और बुराई को भगाने का त्योहार बोला जाता है। यह धार्मिक पर्व मेघालय राज्य में जनजातीय समुदाय द्वारा बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहता है।



जुलाई 2025 में बैंक कब-कहां बंद रहेंगे

14 जुलाई (सोमवार) – मेघालय: बेह देन्खलाम त्योहार पर बैंक बंद रहेंगे।

16 जुलाई (बुधवार) – उत्तराखंड: हरेला पर्व के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

17 जुलाई (गुरुवार) – मेघालय: यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि पर बैंक बंद रहेंगे।

19 जुलाई (शनिवार) – त्रिपुरा: केर पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।

28 जुलाई (सोमवार) – सिक्किम: द्रुक्पा छे-जी त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

वीकेंड की छुट्टियों की पूरी लिस्ट – ये छुट्टियों सभी बैंकों में पूरे देश में लागू होती हैं।

12 जुलाई - दूसरा शनिवार

13 जुलाई (रविवार)

20 जुलाई (रविवार)

26 जुलाई - शनिवार – चौथा शनिवार

27 जुलाई (रविवार)