Gold Price Today : सोना ₹1 लाख पार, चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल
Updated: Jun 13, 2025, 10:35 IST
Gold Price Today : मुंबईः घरेलू सराफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, इसके वायदा भाव आज सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। चांदी की कीमत भी आज बढ़ रही है। एमसीएक्स पर आज (13 जून) सोने की कीमत 1,00,170 रुपये है, जबकि चांदी 1,06,428 रुपये के आसपास कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।Gold Price Today
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी में तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी वायदा आज तेजी पकड़ रहा है। कॉमेक्स पर सोना 3,406.70 डॉलर प्रति औंस पर खुला। इससे पहले इसकी कीमत 3,402.40 डॉलर प्रति औंस थी। लेखन के समय यह 61.90 डॉलर की बढ़त के साथ 3,464.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। सोना वायदा इस साल 3,509.90 डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया है। कॉमेक्स पर चांदी वायदा 36.41 डॉलर प्रति औंस पर खुला। पिछली बंद कीमत $36.29 थी। लेखन के समय यह 0.33 डॉलर की बढ़त के साथ 36.62 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।Gold Price Today