फिर गिरे सोने के भाव, जानें आज 5 जुलाई शनिवार को 10 ग्राम 22 और 24 कैरेट के latest Gold Rate
Gold Rate 05 july 2025 : सोने की कीमतों में मामूली कमजोरी दर्ज की गई ,जबकि चांदी का भाव स्थिर बना रहा। 24 कैरेट सोना 200 रुपए गिरकर 97500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी का भाव 106500 रुपए प्रति किलो के पिछले स्तर पर टिका रहा। कारोबारियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिलेजुले संकेतों और घरेलू मांग की कमी के चलते सोने में हल्की नरमी आई है।
वहीं चांदी में निवेशकों की सतर्कता के चलते भाव स्थिर बने हुए हैं। स्थानीय बाजार में ग्राहकी भी सीमित बनी हुई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3336 डॉलर प्रति औंस व चांदी 3689 सेंट रही। सोना ऊपर में 3346 नीचे में 3323 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 3693 नीचे में 3662 सेंट रही। स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 97500 एक दिन पूर्व 97700 आरटीजीएस 99400 सोना 22 कैरेट 91000 चांदी चौरसा 106500 एकदिन पूर्व 106500 आरटीजीएस में 108000 चांदी टंच 106700 रुपए। रतलाम सराफा | सोना 97500
जेवरात 89310 चांदी 107000 रुपए।
24 कैरेट सोने का आज का भाव
इंदौर और भोपाल में आज 10 ग्राम सोने का रेट 98780 रुपए।
चेन्नई सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 98730 रुपए।
मुंबई बेंगलुरु केरल हैदराबाद में आज 24 कैरेट सोना 98730।
चंडीगढ़ लखनऊ जयपुर दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 98880 रुपए।
22 कैरेट सोने का आज का भाव
मुंबई, कोलकाता, केरल, हैदराबाद में आज 22 कैरेट सोना 90500 रुपए।
दिल्ली लखनऊ जयपुर सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 90650 रुपए.
इंदौर ,भोपाल में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 90550 रुपए।
18 कैरेट सोने का आज का भाव
चेन्नई सराफा बाजार में आज 18 कैरेट सोना 74170 रुपए प्रति 10 ग्राम।
भोपाल और इंदौर में सोना 74090 रुपए.
मुंबई, कोलकाता में आज 18 कैरेट सोना 74050 रुपए प्रति 10 ग्राम।
सर्राफा बाजार दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 74170 रुपए