{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Gold Rate Today: वीरवार दोपहर को गोल्ड की कीमतों में बड़ा उलटफेर, चांदी भी चमकी, जानें राजस्थान समेत देशभर में ताजा भाव 

फेडरल रिजर्व ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अनुरोध को नजरअंदाज करते हुए अर्थव्यवस्था की स्थिति को देखते हुए ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने का फैसला किया।
 

Gold Price Today : अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अनुरोध को नजरअंदाज करते हुए अर्थव्यवस्था की स्थिति को देखते हुए ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने का फैसला किया।

 इसकी वजह से आज सोने की चमक बढ़ी है। सोना ही नहीं, चांदी की चमक भी आज बढ़ी है। राष्ट्रीय राजधानी में 24 कैरेट सोने की कीमत में 150 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।Gold Price Today

 पिछले दो दिनों में सोने की कीमत में 710 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। 22 कैरेट सोने की कीमत में भी 650 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ोतरी हुई है।

 चांदी की बात करें तो दिल्ली में आज लगातार तीसरे दिन एक किलो चांदी महंगी हो गई है और इन तीन दिनों में इसकी कीमत में 1100 रुपये का उछाल आया है।

देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...Gold Price Today

चारों बड़े महानगरों में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,210 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव ₹92,800 प्रति 10 ग्राम है। वहीं कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,650 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,080 प्रति 10 ग्राम है।

बेंगलुरु और हैदराबाद में भाव

हैदराबाद और बेंगलुरु में भी 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,650 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,080 प्रति 10 ग्राम है।Gold Price Today

पुणे और वडोदरा में भाव

पुणे और वडोदरा में बात करें तो पुणे में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹92,650 ₹1,01,080 प्रति 10 ग्राम है। Gold Price Today

चांदी का भाव

अधिक जानकारी के लिए बता दे की चांदी की बात करें तो लगातार तीन दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹2100 गिरे हैं। आज 19 जून को दिल्ली में चांदी ₹1,12,000 प्रति किलोग्राम में बिक रही है।Gold Price Today