Gold Rate Today: पीक पर पहुंचा सोना, फिर बढ़ी कीमतें, जानिये 6 सितंबर को राजस्थान समेत देशभर में सोने-चांदी का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी रहने से शुक्रवार को जयपुर सर्राफा बाजार में स्टैंडर्ड 700 तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 600 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा होकर नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। ताजा जानकरी के अनुसार बता दे कि अब शुद्ध सोना 1.10 लाख रुपए प्रति दस ग्राम के नए मुकाम के करीब है।
Gold Price Today 6 September 2025 : सोने कि कीमतों ने आमजन को बड़ा झटका दिया है। बता दे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी रहने से शुक्रवार को जयपुर सर्राफा बाजार में स्टैंडर्ड 700 तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 600 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा होकर नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
ताजा जानकरी के अनुसार बता दे कि अब शुद्ध सोना 1.10 लाख रुपए प्रति दस ग्राम के नए मुकाम के करीब है। वहीं, चांदी भी 1,200 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हो गई। दूसरी तरफ, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में अक्टूबर डिलीवरी डिलीवरी सोना 38.20 डॉलर बढ़कर 3,644.90 डॉलर तथा नवंबर डिलीवरी चांदी 0.108 डॉलर की तेजी से 41.525 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी।
आज देश के बड़े शहरों में 6 सितंबर को सोने की कीमतें
क्रमांक शहर 24 कैरेट सोना (₹/10g) 22 कैरेट सोना (₹/10g)
1 दिल्ली ₹1,07,000 ₹98,090
2 अयोध्या ₹1,07,000 ₹98,090
3 चंडीगढ़ ₹1,07,000 ₹98,090
4 जयपुर ₹1,07,000 ₹98,090
5 लखनऊ ₹1,07,000 ₹98,090
6 हैदराबाद ₹1,06,850 ₹97,940
7 मुंबई ₹1,06,850 ₹97,940
8 बैंगलोर ₹1,06,850 ₹97,940
9 कोलकाता ₹1,06,850 ₹97,940
10 पटना ₹1,06,900 ₹97,990
11 उत्तर प्रदेश (UP) ₹1,07,780 —
Rajasthan बीकानेर के भाव :स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी के भाव में तेजी आई। सोना जेवराती (10 ग्राम) 103200 व सोना बिठुर (10 ग्राम) 109200 रहा। चांदी 999 (किलो) 127500 रुपए किलो बिकी। इसमें 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से लगती है।