{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Gold Silver Rate Today 21 May: सोना-चांदी प्रेमियों को झटका! बुधवार को फिर बढ़े सोने-चांदी के दाम, फटाफट करें चेक

आज 24 कैरट 10 ग्राम सोने का ये है रेट 

 

Gold Silver Rate Today 21 May: सोने की कीमतें अभूतपूर्व गति से बढ़ रही हैं। सोने की कीमतें, जो एक माह पहले एक लाख का आंकड़ा पार कर गई थीं, तब से उतनी तेजी से नहीं बढ़ी हैं। उसके बाद, कीमतें धीरे-धीरे कम हो गईं। इसी क्रम आज बुधवार को सोने के दामों में उछाल आया है। 

बुधवार को सर्राफा बाजार के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत में 200 रुपये और 22 करते सोने की कीमतों में 100 रुपये का इजाफा हुआ है। 

सोने की आज कीमतें: Gold Price Today 21 May 
- दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 97,450 रुपये और 22 कैरेट का भाव 89,360 रुपये प्रति दस ग्राम है। 
- मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 97,460 रुपये और 22 कैरेट का भाव 89,370 रुपये प्रति दस ग्राम है। 
- हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 97,420 रुपये और 22 कैरेट का भाव 89,300 रुपये प्रति दस ग्राम है। 
- चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 97,480 रुपये और 22 कैरेट का भाव 89,380 रुपये प्रति दस ग्राम है। 
- बैंगलोर में 24 कैरेट सोने का भाव 97,490 रुपये और 22 कैरेट का भाव 89,330 रुपये प्रति दस ग्राम है। 
- विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम में 24 कैरेट सोने का भाव 97,450 रुपये और 22 कैरेट का भाव 89,350 रुपये प्रति दस ग्राम है। 

आज चांदी का भाव: Silver Price Today 21 May
सोने की राह पर आज चांदी के भाव भी चढ़े हैं। बुधवार को एक किलो चांदी का भाव: 1,07,930 रुपये है।