{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Gold Silver Rate Today 23 May: शुक्रवार को धड़ाम हुए सोने-चांदी के दाम, फटाफट करें चेक 

आज इतने में मिल रहा 24 कैरट 10 ग्राम सोना 

 

Gold Silver Rate Today 23 May: पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है। सोने की कीमतें कुछ दिनों के लिए तेजी से बढ़ती हैं, फिर कुछ दिनों के लिए गिर जाती हैं। कल शाम से शुद्ध सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमतें भी सोने की राह पर चल रही हैं। चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है।

- दिल्ली में 24 कैरट 10 ग्राम सोने का भाव 97,540 रुपये है। जबकि 22 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत 89,440 रुपये है। 
- मुंबई में 24 कैरट का भाव 97,580 रुपये है। जबकि 22 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत 89,420 रुपये है। 
- कोलकाता में 24 कैरट सोने का भाव 97,580 रुपये है। जबकि 22 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत 89,420 रुपये है। 
- चेन्नई में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 97,510 रुपये है। जबकि 22 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत 89,430 रुपये है। 
- बैंगलोर में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 89,480 रुपये है। जबकि 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 97,510 रुपये है। 
- हैदराबाद, विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम शहरों में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 97,590 रुपये है। जबकि 22 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत 89,470 रुपये है। 

चांदी की आज कीमत: Silver Price Today 23 May
सोने की राह पर चलते हुए चांदी की कीमतों में भी थोड़ी गिरावट आई है। आज चांदी की कीमत में 200 रुपए की कमी आई है। मुंबई, दिल्ली और कोलकाता में एक किलो चांदी की कीमत 1,11,000 रुपये है।