{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Gold Silver Rate Today 7 May: भारत-पाक टेंशन के बीच, सोने-चांदी ने छुआ आसमान, चेक करें रेट 

जाने आज 24 कैरट 10 ग्राम सोने का क्या है दाम 

 

Gold Silver Rate Today 7 May: बुधवार, 7 मई को सोने की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी हुई। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि यह उन लोगों के लिए लाभदायक है जिन्होंने सोने में निवेश किया है। लेकिन, मौजूदा शादी-ब्याह के सीजन और आगामी त्योहारों के मद्देनजर सोने के आभूषण खरीदने वालों के लिए यह एक तरह से चौंकाने वाली खबर है। 

दूसरी तरफ पहलगाम हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के आसार लग रहे हैं। आज भारतीय सेना ने LoC पर एयर स्ट्रीक की और उसे 'ऑपरेशन सिन्दूर' नाम दिया। अगर युद्ध शुरू होता है तो हो सकता हैं सोने-चांदी के दामों में भी बदलाव होना संभव है। 

सोने की कीमतें..
- दिल्ली में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 87,720 रुपये और 24 कैरेट की कीमत रु 95,670 है। 
- मुंबई में 22 कैरेट का भाव  87,590 रुपए और 24 कैरेट की कीमत रु 95,590 प्रति दस ग्राम है। 
- चेन्नई में 22 कैरेट का भाव 87,510 रुपये और 24 कैरेट का भाव रु. 95,560 प्रति दस ग्राम है। 
- हैदराबाद में 22 कैरेट सोने का भाव 87,690 रुपये और 24 कैरेट की कीमत रु 95,650 प्रति दस ग्राम है। 
- बैंगलोर में 22 कैरेट का भाव 87,590 रुपए और 24 कैरेट की कीमत रु 95,620 प्रति दस ग्राम है। 
- विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 87,590 रुपये और 24 कैरेट की कीमत रु 95,570 प्रति दस ग्राम है। 

चांदी की कीमतें..
हालांकि, सोने के साथ-साथ चांदी की मांग भी बढ़ रही है और आज बुधवार को चांदी की कीमतों में भी थोड़ा इजाफा हुआ है। 
- दिल्ली में प्रति किलो चांदी का भाव 97,990 रुपए है।
- मुंबई में चांदी का भाव 97,970 रुपये प्रति किलो है। 
- विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम में 1,08,120 रुपये प्रति किलो है। 
- हैदराबाद में प्रति किलो चांदी का भाव 1,08,990 रुपए है। 
- चेन्नई में यह 1,08,320 रुपये प्रति किलो है। 
- बैंगलोर में 97,910 रुपये प्रति किलो है।