{"vars":{"id": "125777:4967"}}

बीकानेर: नाबालिग को दोस्त के कमरे पर ले जाकर हैवानियत की सारी हदें पार, दुष्कर्म कर बिच रास्ते में फेंका 

 

Bikaner News :  राजस्थान के बीकानेर शहर से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिस के बाद एक बार फिर इलाके में सनसनी फ़ैल गई। 

 

मिली जानकारी के अनुसार बता दे कि एक झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। वहीँ आरोपी ने हैवानियत कि साड़ी हाडे पार कर दी जब दुष्कर्म के बाद  उसे बीछवाल थाना इलाके में पुलिस क्वार्टर के पास पटक कर भाग गया। 


वहीँ जैसे तैसे कर लड़की अपने घर पहुंची और घर वालों को इस पुरे मामले के बारे में जानकारी दी। बालिका को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी उसका इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बताई जा रही है। 


साफ-सफाई का काम करता है परिवार 

पीड़िता के पिता ने बताया कि वह झुग्गी-झोपड़ी में परिवार सहित रहता है। उसकी बेटी घरों में साफ-सफाई का काम करने जाती है। बुधवार को वह ननिहाल आई हुई थी। करीब दस बजे वह घर से काम करने के लिए निकली। 


रास्ते में उसे डिलिवरी बॉय मिला, जिसे वह जानती थी। उसने उसे घर छोड़ने को कहा, तो वह उसके साथ बाइक पर बैठ गई। डिलिवरी बॉय उसे एक कमरे में ले गया, जहां पर पहले से एक अन्य युवक था। बालिका जब बेहोश हो गई, तो उसे बाइक पर बैठा कर बीछवाल स्थित करणीनगर में पुलिस क्वार्टर की दीवार के पास पटक कर भाग गए।