{"vars":{"id": "125777:4967"}}

बीकानेर: 30 वर्षीय युवक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज 

 

Biknaner News : राजस्थान के बीकानेर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे की जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय लड़की के साथ 30 वर्षीय युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। 

 

बालिका के मुंह पर कपड़ा बांध दिया

 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मामला शुक्रवार दोपहर का बताया जा रहा है।  जहाँ एक 30 वर्षीय युवक ने दोपहर के समय इस वारदात को अंजाम दिया।  वहीँ पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।

 

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर को बालिका अपने घर में सो रही थी। पीडि़ता अपनी मां के पास आंगन में ही थी। दोनों सो रहे थे। युवक ने बालिका के मुंह पर कपड़ा बांध दिया और दुष्कर्म करने लगा।

 

 बालिका की मां की आंख खुली तो उसे ऐसा करते हुए देखा। इस पर आरोपी वहां से भाग गया। उसने किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। बता दे की जैसे ही माँ की आंख खुली तो माँ का शोर सुनकर आरोपी वहां से फरार हो गया। वहीँ पीडि़ता का मेडिकल बीकानेर में करवाया गया। biknaner News