{"vars":{"id": "125777:4967"}}

बीकानेर: देर रात घर में घुसकर लडक़ी के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज 

 

The Bikaner News : राजस्थान के बीकानेर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे जिले में दिन प्रतिदिन आरोपियों की होंसले बुलंद हो रहे है।  जहाँ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है।  जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। 

जानकारी के अनुसार बता दे की मामला नोखा थाने के अंतर्गत का है।  जहाँ  एक लडक़ी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता के अनुसार, 7 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह अपने घर की छत पर सो रही थी। उसकी मां और भाई घर के आंगन में सो गए और पिता घर से बाहर गए हुए थे।


वहीँ इसी दौरान रात में सतेरण निवासी धर्माराम बिश्नोई छत की दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया। आरोपी ने पीडि़ता के मुंह पर जबरदस्ती हाथ रखकर उसे बोलने नहीं दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

धमकी देकर हुआ फरार 

जानकारी के अनुसार बता दे की वारदात को अंजाम देकर धर्माराम ने लडक़ी को धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद मौका पाकर आरोपी छत की दीवार फांदकर वहां से भाग गया।


पुलिस ने दर्ज किया मामला 

वहीँ पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर  मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।