{"vars":{"id": "125777:4967"}}

बीकानेर : घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म, जानिए पूरा मामला 

 


Bikaner News : राजस्थान के बीकानेर जिले से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे कि महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म कि घटना से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

 जानकारी के अनुसार बता दे कि नोखा पुलिस थाना क्षेत्र से घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पीड़िता ने फुलाराम नामक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 4 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है।

पीड़िता के अनुसार, उसकी सास के बीमार होने के कारण उसका पति 1 अक्टूबर से पीबीएम अस्पताल में उनके साथ रहकर इलाज करवा रहा है।

इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।