{"vars":{"id": "125777:4967"}}

पुत्रवधू की हत्या करने वाला ससुर को 11 महीने बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, मारकर नहर में फेंका था शव 

 

Bikaner News : बता दे कि इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है।  पुलिस टीम ने करीब 11 महीने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिस पर पुलिस ने 5 हजार का इनाम घोषित किया था। 

ये था पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार बता दे कि गला घोंट कर पुत्रवधू की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 यह कार्रवाई छतरगढ़ पुलिस ने की है। 11 महीने से फरार चल रहे 5 हजार के इनामी विचित्र पुत्र प्रीतम निवासी अनूपगढ़ को गिरफ्तार किया है।

 आरोपी ने अपनी पुत्रवधू गगनदीप कौर को चक 1 बीएसएम में गला घोंट कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद हत्या को छुपाने के लिए पुत्रवधू के शव को सतासर के पास मुख्य नहर में फेंककर फरार हो गया था।