{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Delhi Metro: शनिवार को मेट्रो सुबह 4 बजे से चलेगी, टाइमिंग में बदलाव का ये है कारण

 

Delhi Metro : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो 21 जून को सुबह 4 बजे से अपनी सेवाएं शुरू करेगी। यह निर्णय योग कार्यक्रमों में भाग लेने वाले लोगों की सुविधा के लिए लिया गया है। डीएमआरसी के अनुसार, मेट्रो हर 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी। डी. एम. आर. सी. ने यातायात की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए यह निर्णय लिया।Delhi Metro



नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं 21 जून को सुबह 4 बजे से शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कहा कि योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वालों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। शनिवार को मेट्रो अपने शुरुआती स्टेशनों से सुबह 4 बजे से शुरू होगी। मेट्रो हर 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी।Delhi Metro