{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Haryana Weather: हरियाणा में अचानक मौसम में हुआ बदलाव, कई जिलों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, देखिए अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम 

हरियाणा प्रदेश में 11 और 12 अप्रैल को भी बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। वर्तमान में कैथल समेत कई जगह बादल छाए हुए हैं। आंधी चलने से उड़ रही धूल-मिट्टी से लोगों को परेशानी भी हो रही है।
 

Rain Alert Haryana: हरियाणा प्रदेश में आज दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की भी खबर आई है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है।

प्रदेश में आज अचानक हुई बारिश नहीं आमजन को जहां बढ़ती गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों के माथे की चिंता की लकीरों को और बढ़ा दिया है। क्योंकि इस समय प्रदेश के किसानों के खेतों में गेहूं की फसल पैक कर तैयार खड़ी है। अगर ऐसे समय में ओलावृष्टि होती है तो किसानों की गेहूं की फसलों को काफी नुकसान पहुंच सकता है। दोपहर बाद तेज आंधी से शहरों में लोग परेशान नजर आए।

जींद, सिरसा सहित इन क्षेत्रों में हुई बारिश

प्रदेश में आज दोपहर बाद जींद सिरसा सहित कई जिलों में मौसम में हुए अचानक बदलाव के कारण बारिश होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार हरियाणा में आज जींद और सिरसा के साथ सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी और फतेहाबाद के रतिया के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई है। 

आज दोपहर बाद जींद शहर जिले में कुछ अन्य जगहों पर भी 10 मिनट तक बारिश हुई। वर्तमान में भी जींद, भिवानी, चरखी दादरी आदि जिलों में घने काले बादल छाए हुए हैं। फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र में बारिश के साथ कुछ इलाकों में ओले गिरने की खबर भी सामने आई है। सोनीपत और जींद शहर में बारिश के कारण अनाज मंडी में बाहर रखी किसानों की गेहूं भीग गई है।

हरियाणा प्रदेश में अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम ?

हरियाणा प्रदेश में 11 और 12 अप्रैल को भी बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। वर्तमान में कैथल समेत कई जगह बादल छाए हुए हैं। आंधी चलने से उड़ रही धूल-मिट्टी से लोगों को परेशानी भी हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार आज रात में कनीना, भद्रा, लोहारू, चरखी दादरी, भिवानी, तोशाम, बावल, रेवाड़ी, नांगल चौधरी, नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़ और 
बवानीखेड़ा में बारिश के साथ ओले भी गिरने की संभावना है। इन क्षेत्रों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की  रफ्तार से आंधी चलने की संभावना भी जताई गई है।