{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Haryana Rain Alert: आज आंधी-तूफान के साथ होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट 

जाने मौसम का पूर्वानुमान 

 

Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम बदल रहा है और आज सुहावना है। मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी है। तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी। कल भी राज्य के 16 जिलों में बारिश होने की संभावना है। 

1 जून को हरियाणा के पांच जिलों झज्जर, नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, चरखी दादरी और भिवानी में बारिश हुई थी। नारनौल में तेज हवाओं के कारण पेड़ जड़ों से उखड कर सड़कों पर आ गिरे। 

आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में भिवानी को छोड़कर सभी स्थानों पर पिछले सप्ताह अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश पानीपत में दर्ज की गई। 

कल यानी मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। बारिश के साथ तेज हवाएं और आंधी की भी संभावना है।