{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Haryana Weather Update: गर्मी और लू के थपेड़ों की मार झेल रहा हरियाणा, सिरसा का तापमान 47 डिग्री, इस दिन बारिश की उम्मीद 

जाने IMD का लेटेस्ट मौसम अपडेट 

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी लगातार बढ़ रही है। लू और भीषण गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। राज्य के 12 जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, राज्य के 4 जिलों में बारिश की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों (21 से 24 मई) के दौरान बारिश होने की संभावना है। 21 मई को चार जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल) में 25 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है, जबकि 22 मई को मौसम शुष्क रहेगा।

23 मई को राज्य के 3 जिलों (पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला) और 24 मई को 3 जिलों (अंबाला, यमुनानगर और पंचकोला) में बारिश होने की संभावना है।

सिरसा सबसे गर्म जिला:
हरियाणा में मंगलवार को अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, राज्य में तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। सिरसा राज्य का सबसे गर्म स्थान था। सिरसा का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रहा।