{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी का तांडव, पारा 46 पार, IMD ने जारी किया अलर्ट 

जाने मौसम का पूर्वानुमान

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी की लहर दो दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने राज्य के 15 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी चंडीगढ़ ने अगले 2 दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है।

11 जून को राज्य के 9 जिलों (रोहतक, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सिरसा,  जींद, कैथल, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी) में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

इस बीच, राज्य के 13 जिलों (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, झज्जर, चरखी दादरी, फरीदाबाद, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, मेवात, पलवल, पंचकुला और सोनीपत) में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

सिरसा राज्य का सबसे गर्म जिला था। यहां का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।