{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Haryana Weather Update : हरियाणा के 8 जिलों में झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत; आज आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बादल

अगले 24 घंटे में 13 जिलों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल व महेंद्रगढ़ में तेज हवा के साथ वर्षा की संभावना है। यह मौसमी गतिविधियां 19 जून तक जारी रहेंगी।Haryana Weather Update
 

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम पूरी तरह बदल चुका है।  एक बार जून के महीने में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।  बता दे की जून की तपिश को वर्षा ने ठंडा कर दिया। रविवार को आठ जिलों में वर्षा के साथ-साथ अन्य जिलों में भी बादल छाए व तेज हवा चली।

तापमान में गिरावट 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की वर्षा ज्यादा नहीं हुई है, लेकिन प्रदेश में अधिकतम तापमान 3.8 डिग्री से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। दिन के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट रोहतक में दर्ज की गई। यहां पर 10.0 डिग्री तक तापमान नीचे आया है।Haryana Weather Update

अगले 24 घंटों में इन जिलों में भारी बारिश 

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में 13 जिलों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल व महेंद्रगढ़ में तेज हवा के साथ वर्षा की संभावना है। यह मौसमी गतिविधियां 19 जून तक जारी रहेंगी।Haryana Weather Update
अब लू लगभग समाप्त


जून के पहले पखवाड़े में चली लू अब दूसरे पखवाड़े में प्रवेश नहीं करेगी। वर्तमान में जो मौसमी परिस्थितियां बनी हैं, उससे संभव है कि अगला सप्ताह कम गर्मी पड़े। जून के दूसरे पखवाड़े के अंत तक मानसून दस्तक दे सकता है, ऐसे में संभव है कि लू का दौर अब लगभग खत्म हो गया है।Haryana Weather Update