Haryana Weather Update : हरियाणा में 3 दिन लगातार गरज चमक के साथ होगी भारी बारिश, आंधी-तूफान की भी चेतावनी...जानें नया अपडेट
राज्य के 16 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में बारिश होगी, जबकि जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और मेवात में मौसम शुष्क रहेगा।Haryana Weather Update
Haryana Weather Update : हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी ही अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश के लोगों को बढ़ती गर्मी से जल्द ही निजात मिलने वाला है। अधिक जानकारी के लिए बता दे कि आज से राज्य में मौसम में बदलाव आएगा। 3 मई तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 1 मई को राज्य के 16 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में बारिश होगी, जबकि जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और मेवात में मौसम शुष्क रहेगा।Haryana Weather Update
2 मई को हरियाणा के 18 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बारिश होने की संभावना है।3 मई को पूरे हरियाणा में बारिश होने की संभावना है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।इस बीच, राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य सीमा के करीब रहा।सिरसा राज्य का सबसे गर्म जिला था।Haryana Weather Update