Haryana Weather Update : हरियाणा में पश्चिम विक्षोभ के चलते बदला मौसम, अगले दो दिन हरियाणा में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की तरफ से कहा गया कि इस समय कपास की बिजाई का समय चल रहा है। ऐसे में बारिश के कारण किसानों को नुकसान भी हो सकता है। इसलिए किसान मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ही कपास की बिजाई करें। ऐसे में प्रदेश में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसलिए किसानों को सचेत रहना चाहिए।
Haryana Weather Update : हरियाणा के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण आया है। हिसार में स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिन मौसम में बदलाव रहेगा।
रविवार को भी कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादलावाही का असर दिखाई देगा। हिसार, महेंद्रगढ़ के साथ-साथ कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी और बारिश की संभावना है। हिसार के उकलाना में तेज बारिश के बाद कुछ स्थानों में ओलावृष्टि भी हुई है।
मौसम विभाग की तरफ से कहा गया कि इस समय कपास की बिजाई का समय चल रहा है। ऐसे में बारिश के कारण किसानों को नुकसान भी हो सकता है। इसलिए किसान मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ही कपास की बिजाई करें। ऐसे में प्रदेश में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसलिए किसानों को सचेत रहना चाहिए।
तेज हवा व हल्की बारिश से मौसम में गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, कैथल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पलवल, नूंह, फरीदाबाद में तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पूरे प्रदेश में इस समय सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया है। पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से लेकर 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग की तरफ से कहा गया कि अगले दो दिन बारिश की संभावना है।
ऐसे में तापमान में और गिरावट आ सकती है। रविवार को कुछ स्थानों पर तेज बारिश तथा सोमवार को हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। मई महीने की बात करें तो इस महीने में दूसरी बार बारिश हुई है। पहले सप्ताह में भी बारिश ने रिकार्ड बनाया है। डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार को भी बारिश हो सकती है।