Haryana Weather: हरियाणा में आज फिर बरसेगा पानी, जानिए आपके शहर का मौसम अपडेट
Haryana Weather: चंडीगढ़। मौसम विभाग ने आज हरियाणा में फिर से बारिश की भविष्यवाणी की है। हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में आज भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा और फतेहाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
बारिश 18 जुलाई तक जारी रहेगी। नूंह में सोमवार को भारी बारिश के कारण तीन घर एक साथ ढह गए। मरने वालों में एक 8 वर्षीय बालक भी शामिल है। यहां अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा के 3 जिलों में 300 मिमी से अधिक बारिश हुई है। यमुनानगर में सबसे अधिक 365.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में क्रमशः 340.6 मिमी और 301.5 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 2025 में इस सीजन में अब तक हरियाणा में औसतन 162.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 38 प्रतिशत अधिक है।Haryana Weather