Haryana में भीषण सड़क हादसा, 2 कारों की हुई टक्कर, 3 की मौत
कई घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
Haryana News: फरीदाबाद में शुक्रवार रात एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह दुर्घटना दो कारों के बीच टक्कर के कारण हुई। दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में रखा गया है।
जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर सेक्टर-58 के कट पर एक अर्टिगा कार और एक हेक्टर कार के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार पलट गई और उसमें आग लग गई। अर्टिगा में 5 लोग और हेक्टर कार में 3 लोग थे।
अर्टिगा कार के पांच सवार कल रात 2:00 बजे अपनी शिफ्ट खत्म करके घर लौट रहे थे। तभी यह सड़क दुर्घटना हुई थी। एर्टिगा में रहने वाले लोग होडल और पलवल के निवासी थे। हेक्टर कार चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। कार का चालक फरीदाबाद का रहने वाला है।