{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Maa Vaishno Devi यात्रा में बड़ा हादसा, भूस्खलन से गई एक जान, 6 लोग घायल

 

Maa Vaishno Devi:  वैष्णो देवी यात्रा मार्ग के बाणगंगा क्षेत्र में आज सुबह करीब 9 बजे भूस्खलन हुआ। कई यात्री मलबे में फंस गए। बचाव और राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए। पुलिस और आपदा प्रबंधन दल ने तीन से चार यात्रियों को बचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में 6 लोग घायल हुए हैं और चेन्नई के एक यात्री की मौत हो गई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के संयुक्त कार्यकारी सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाया और राहत कार्य जारी रखा।

 



पुलिस ने घायल यात्रियों की सूची जारी की है और अस्पतालों को भी सतर्क कर दिया गया है ताकि घायलों को तत्काल उपचार प्रदान किया जा सके। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और जम्मू पुलिस के अधिकारी लगातार राहत कार्य कर रहे हैं।Maa Vaishno Devi