{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Rail Line Doubling: दो राज्यों को जोड़ने वाली रेलवे लाइन का होगा दोहरीकरण, 342.7 करोड़ रुपये मंजूर 

Rail Line Doubling:परियोजना में नौ बड़े और छह छोटे पुल, आठ अंडरपास होंगे

 

Rail Line Doubling:रेलवे विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए संसाधनों को लगातार बढ़ाया जा रहा है। जहां पर नई रेलवे लाइन बिछाई जा रही है, वहीं रेलवे लाइन का दोहरीकरण भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में 

 


रेल मंत्रालय ने बंगाल के अलुआबाड़ी से बिहार के ठाकुरगंज को जोड़ने वाले रेल खंड के दोहरीकरण की मंजूरी दे दी है। यह रेलमार्ग 19.95 किलोमीटर लंबा है। इस परियोजना को लगभग 342.7 करोड़ रुपये की लागत से तीन वर्षों में पूरा किया जाएगा।Rail Line Doubling

 


यह रेल खंड अलुआबाड़ी-न्यू जलपाईगुड़ी नेटवर्क का हिस्सा है। इसके दोहरीकरण से इस मार्ग पर रेल यातायात क्षमता में वृद्धि होगी। क्षेत्रीय संपर्क को भी मजबूती मिलेगी। यह परियोजना उत्तर दिनाजपुर (बंगाल) और किशनगंज (बिहार) जिले से होकर गुजरेगी। इसमें चार स्टेशन, अलुआबाड़ी रोड जंक्शन, पोठिया, तैयबपुर और ठाकुरगंज जंक्शन शामिल होंगे।Rail Line Doubling

रेलवे लाइन पर बनाए जाएंगे नौ पुल व आठ अंडरपास 

इस परियोजना में नौ बड़े और छह छोटे पुल, आठ अंडरपास होंगे। इस खंड पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा का प्रविधान होगा। सुरक्षा के लिए 'कवच' प्रणाली भी लगाई जाएगी। यह परियोजना पूर्वोत्तर भारत की रणनीतिक द़ृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके जरिये सीमावर्ती क्षेत्रों में रक्षाबलों, साजो-सामान की आपूर्ति के लिए शीघ्र आवाजाही संभव होगी। इससे दार्जिलिंग जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करेगी और आर्थिक विकास को बल मिलेगा। माल ढुलाई में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।Rail Line Doubling