जनादेश सम्मान समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न
KOLKATA NEWS:-रिषड़ा, हुगली। पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, हुगली शाखा द्वारा आयोजित “जनादेश सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन रिषड़ा स्थित देवतिया बैंक्वेट हॉल, बागखाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान कर लोकतांत्रिक मूल्यों तथा जनसेवा के प्रति समाज की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
समारोह में कैबिनेट मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पॉल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अजय पोद्दार, राज्य मंत्री श्री भास्कर भट्टाचार्य, विधायक श्री दिलीप सिंह (चाम्पदानी), श्री दिपांजन गुहा (चंदननगर), श्री भरत कुमार झंवर (बेलडांगा), श्री प्रोसेनजीत बाग (जांगीपाड़ा), श्रीमती मधुमिता घोष (हरिपाल), लोकसभा प्रत्याशी श्री कविशंकर बोस, अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिव कुमार लोहिया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री अनिल मलावत,संयुक्त सचिव पवन जी जालान, रिषड़ा के पार्षद श्री मनोज सिंह एवं श्रीमती शशि सिंह झा, प्रवासी भारतीय राजस्थान प्रकोष्ठ के चेयरमैन श्री कुमार लखोटिया तथा रिषड़ा थाना प्रभारी श्री संजय सरकार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शाखा की ओर से सभी अतिथियों का पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुरूप साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल एवं भगवान श्रीरामलला की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया गया। अतिथियों ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज और जनप्रतिनिधियों के मध्य संवाद एवं सहयोग की यह पहल अनुकरणीय है तथा इससे सामाजिक समरसता और जनकल्याण की भावना को बल मिलता है।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनादेश का सम्मान तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय ही विकास का आधार है। उन्होंने समाजसेवा, राष्ट्र निर्माण एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में मारवाड़ी समाज की भूमिका की भी सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक श्री कुमार लखोटिया, कार्यक्रम चेयरमैन श्री मुकेश देवतिया, कार्यक्रम संयोजक श्री बिश्वनाथ भंसाली एवं श्री अनुज डागा, पूर्व अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन, शाखा सचिव श्री पवन जैन, कोषाध्यक्ष श्री पूरणमल अग्रवाल, संयुक्त मंत्री श्री सुशील भावसिंघका तथा सदस्य श्री रमेश अग्रवाल, श्री श्याम पारीक, श्री अंकित अग्रवाल, श्री रितेश जैन (थाना), श्री अरविंद राठी, श्री भरत महेश्वरी, श्री गौरव झुनझुनवाला, श्री विशाल मोदी एवं श्री विशाल गुप्ता का विशेष योगदान रहा।
समारोह की एक विशेष उपलब्धि नए सदस्यों का उत्साहपूर्ण सहभाग रहा, जिसने संगठन की बढ़ती सामाजिक सक्रियता एवं जनसंपर्क क्षमता को दर्शाया। *शाखा अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार अग्रवाल* ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सदस्यों, दानदाताओं, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से सहयोग देने वाले प्रत्येक व्यक्ति का योगदान इस सफलता का आधार है।धन्यवाद ग्यापन शाखा सचिव श्री पवन जैन जी द्वारा दिया गया।यह सारी जानकारी शाखा अध्यक्ष प्रमोद कुमार जी अग्रवाल द्वारा दी गई।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।