Haryana Rain Alert: हरियाणा के इन 5 जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Haryana Weather News : हरियाणा में लगातार मौसम अपने अलग अलग रंग दिखा रहा है। पिछले कुछ समय से प्रदेश में बड़ा बदलाव देख गया है। तूफान की वजह से किसान परेशान है वहीँ गर्मी से आमजन।
5 जिलों में बारिश का एलर्ट
हरियाणा में मौसम आए दिन करवट ले रहा है। सूबे में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लेकिन आंधी-तूफान की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की ओर से पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश हो सकती है।Haryana Weather
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई जबकि सबसे गर्म हिसार जिला रहा। जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिला। हरियाणा में सबसे ज्यादा गिरावट करनाल में दर्ज की गई।
किसानों पर पर संकट के बादल
अधिक जानकारी के लिए बता दे की शुक्रवार को हुई बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। बारिश होने से मंडियों में पड़ी गेहूं की ढेरियां पानी में लबालब हो गई।
यहां तक कि बिक चुकी गेहूं का भी उठान समय पर नहीं हो पाया, जिससे गेहूं के कट्टे भीग गए। मौसम खराब होने के बावजूद भी गेहूं को बरसात से बचाने के लिए मार्केट कमेटी या आढ़तियों की तरफ से तिरपाल के भी कोई प्रबंध नहीं किए गए। Haryana Weather
वहीं दूसरी तरफ कई जगहों पर बिजली से शॉर्ट सर्किट के कारण खेतों में खड़ी फसल जलकर राख हो गई, इससे किसानों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा।