Viral News : भारत के इस राज्य में दुल्हन करती है दो भाइयो संग शादी, फिर ऐसे बिताती है समय...
शादी हजारों स्थानीय लोगों की मौजूदगी में धूमधाम से हुई। बताया जा रहा है कि उन्होंने बहुपति से जुड़ी एक पुरानी परंपरा को निभाते हुए ऐसा किया। इस परंपरा रा नाम है जोड़ीदार।
Viral News :जोड़ीदारा प्रथा के तहत दो या दो से ज्यादा भाई एक ही लड़की से शादी करते है। इस प्रथा की ऐतिहासिक जड़ें हिमाचल प्रदेश के ट्रांस-गिरि क्षेत्र की हट्टी जनजाति में हैं। इस प्रथा को अक्सर महाभारत से जोड़ा जाता है,
क्योंकि पांचाल राजकुमारी द्रौपदी का विवाह पांच पांडव भाइयों से हुआ था, इसलिए इसे कभी-कभी द्रौपदी प्रथा भी कहा जाता है। स्थानीय लोग इस प्रथा को उजला पक्ष या जोड़ीदारन भी कहते हैं। इस प्रथा के तहत पत्नी आपसी सहमति से किसी भी समय कितने भी दिनों के लिए दोनों भाइयों के बीच बदलती रहती है और फिर पूरा परिवार मिलकर बच्चों का पालन-पोषण करता है।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक लड़की की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। सुनीता चौहान नाम की इस लड़की ने दो भाइयों से शादी कर ली। लड़की सुनीता चौहान कुन्हाट गांव की रहने वाली है जिसने शिलाई के रहने वाले दो भाइयों प्रदीप और कपिल नेगी से शादी की।
उनकी शादी हजारों स्थानीय लोगों की मौजूदगी में धूमधाम से हुई। बताया जा रहा है कि उन्होंने बहुपति से जुड़ी एक पुरानी परंपरा को निभाते हुए ऐसा किया। इस परंपरा रा नाम है जोड़ीदार।
ट्रांस-गिरी क्षेत्र में 12 जुलाई से शुरू हुए तीन दिवसीय विवाह समारोह में हट्टी संस्कृति के विशिष्ट लोकगीत, नृत्य और रीति-रिवाज़ों का प्रदर्शन किया गया। सुनीता चौहान ने कहा कि यह निर्णय आपसी सहमति से और बिना किसी दबाव के लिया गया।
सबसे बड़े भाई को आमतौर पर कानूनी पिता घोषित किया जाता है, लेकिन सभी भाई-बहन समान रूप से पालन-पोषण की ज़िम्मेदारियाँ उठाते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जोड़ीदारा प्रथा को अपनाने का एक अहम कारण ये है कि आदिवासी परिवारों की पैतृक जमीन का बंटवारा ना हो। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में आमतौर पर कृषि आय का का आधार है। परिवारों की आय इसी जमीन पर निर्भर करती है। ऐसे में एक ही स्त्री से सभी भाइयों की शादी कर जमीन और संपत्ति का बंटवारा होने से रोकने की कोशिश की जाती है। यह प्रथा संयुक्त परिवारों में एकता बनाए रखने के लिए अपनाई जाती है।