{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Weather Alert: राजस्थान से लेकर हरियाणा तक, कहर ढ़ाएगी गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट 

मौसम विभाग ने गर्मी से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी 

 

Weather Alert: देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है और अप्रैल का महीना ही मई जैसा गर्म महसूस हो रहा है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली और राजस्थान में हीटवेव अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

जाने कल कैसा रहेगा मौसम का हाल?
- मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, कल देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम अलग-अलग रंग दिखाएगा।
- उत्तर और पश्चिम भारत: इस क्षेत्र में भीषण गर्मी और लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है।
- उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी राज्य: इन इलाकों में बारिश का अनुमान है और इसके चलते कुछ राहत मिल सकती है। 

जाने आज कैसा रहेगा मौसम:
राजस्थान:
राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी जारी है। अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, बाड़मेर, खासकर जैसलमेर और बीकानेर जैसे इलाकों में। न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने यहां लू का रेड अलर्ट जारी किया है, यानी लोगों को गर्मी से बेहद सावधान रहने की जरूरत है। 

पंजाब-हरियाणा: पंजाब और हरियाणा में लू की स्थिति जारी रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 से 43 डिग्री सेल्सियस और 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली NCR: आज यहां बहुत गर्मी पड़ने वाली है। अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश: राज्य के उत्तरी हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा। लखनऊ और आसपास के इलाकों में मौसम साफ और गर्म रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हवा की गति 10-15 किमी प्रति घंटे के आसपास रहेगी। यहां लू का अलर्ट जारी किया गया है, यानी गर्मी तेज होगी। 

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में मौसम अलग-अलग रहेगा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार चक्रवात के कारण मराठवाड़ा और विदर्भ में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दी ये सलाह:
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लोगों से गर्मी के मौसम में खासकर दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में सावधानी बरतने को कहा है। शाम को बाहर निकलने से बचें और खूब पानी पिएं। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ इलाकों में रेड अलर्ट को देखते हुए खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ इलाकों में रहने वाले लोगों को हल्की बारिश के लिए तैयार रहने को कहा गया है।