{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Weather Update: दिल्ली-NCR, हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, क्या मिलेगी आज बारिश से राहत?

जाने मौसम का पूर्वानुमान

 

Weather Update: आज दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और धुल भरी आंधी की संभावना है। बुधवार शाम को बारिश और तेज हवा के कारण जलती गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को दिल्ली NCR में बारिश और धुल भरी तेज हवाएं चलने की संभावना है।

कुछ इलाकों में बारिश तो कुछ इलाकों में गरज़ के साथ बौछारे पड़ सकती हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने आज दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। NCR के नोएडा और गाजियाबाद में भी यही स्थिति रहने का अनुमान है।

दिल्ली में आज मौसम कैसा है? 
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी दिल्ली में धुल भरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गाजियाबाद और नोएडा में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?
एनसीआर में मौसम की बात करें तो शनिवार को नोएडा और गाजियाबाद में बारिश के साथ कुछ इलाकों में बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने नोएडा और गाजियाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हवा की गति 35 से 45 किमी/घंटा रहने की संभावना है। फरीदाबाद और गुरुग्राम में मौसम साफ रहेगा। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

आज हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?
हरियाणा में गर्मी और लू का कहर जारी है। बीते दिनों हुई बारिश से कुछ राहत जरूर मिली थी, पर अब दोबारा गर्मी और लू की स्थिति बन चुकी है। हरियाणा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, हरियाणा में आज फिर लू की मार झेलनी पड़ सकती है। हरियाणा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा के 7 जिलों में आज दिन में लू और रात में उमस रहें की संभव है।

इनमें सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, महेंद्रगढ, भिवानी, चरखी दादरी और रेवाड़ी शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा, चंडीगढ़ सहित राज्य के अन्य 5 जिलों में धुल भरी आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इनमें अंबाला, करनाल, पंचकुला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर शामिल हैं।