{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Kal Ka Mousam : हरियाणा में अचानक बदला मौसम, आज और कल इन जिलों में बारिश का अलर्ट 

हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि 16 सितंबर तक मानसून की सक्रियता कम है, लेकिन इसके बाद फिर से सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इससे उत्तरी हरियाणा में बारिश का आंकड़ा बढ़ेगा।

 

Kal Ka Weather Update : हरियाणा के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखा गया है।  बता दे कि मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 4 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र शामिल है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना भी जताई गई है। 

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार अनुसार बता दे कि करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अधिकतर एरिया में मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं।


हरियाणा में 16 सितंबर के बाद भारी बारिश का अनुमान 

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि इसके अलावा प्रदेश के 14 जिलों में मौसम साफ रहेगा। हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि 16 सितंबर तक मानसून की सक्रियता कम है, लेकिन इसके बाद फिर से सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इससे उत्तरी हरियाणा में बारिश का आंकड़ा बढ़ेगा।Weather Update


कल का मौसम पूर्वानुमान 

14 सितंबर को अंबाला और यमुनानगर में ज्यादातर एरिया में हल्की से मध्यम बारिश होगी। पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में आधे से ज्यादा क्षेत्र में बारिश की संभावना है। कैथल, पानीपत और सोनीपत में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।Weather UpdateWeather Update