{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Sucess Story: बीकानेर की बेटी ने रचा इतिहास, अफ्रीका की 19 हजार फीट ऊंची पहाड़ी पर चढ़कर हासिल किया बड़ा मुकाम 

बीकानेर के जोशीवाड़ा क्षेत्र में रहने वाली कल्पना लंदन में ही काम करती है। उनके पति लंदन के प्रसिद्ध ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. नरोत्तम थानवी भी प्रोत्साहित करते हैं। विवाह के बाद भी उनका पर्वतारोहण से प्रेम कम नहीं हुआ। बार-बार प्रयास करने के बाद अब इस पर्वत श्रृंखला पर चढ़ने में सफलता मिल गई है।
 

Sucess Story : अक्सर कुछ लोग ऐसे होते है जो इतिहास रचने के लिए बने होते है।  ऐसा ही एक काम बीकानेर की बेटी ने किया है।  जिसके बाद आपको गर्व होगा। जानकारी के अनुसार बता दे की अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत शृंखला किलिमंजारो पर चढ़ाई कर एक नया कीर्तिमान रच दिया है। 

 

बीकानेर निवासी कल्पना का लंदन में निवास 


जानकारी के अनुसार बता दे की लंदन में रहने वाली बीकानेर निवासी कल्पना थानवी ने टैंजेनिया के माउंट किलिमंजारो की चढ़ाई सफलता पूर्वक पूरी कर ली है। कल्पना ने पिछले दिनों इस यात्रा को पूरा किया।


 एवरेस्ट की तरह ये पर्वतीय चोटी भी दुनिया की प्रमुख पर्वत शृंखला में शामिल है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर इस पर्वतीय चोटी पर पहुंचने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ती है।

सबसे ऊंची पर्वत शृंखला किलिमंजारो पर चढ़ाई

 

जानकारी के अनुसार pathkon को बता दे की अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत शृंखला किलिमंजारो पर चढ़ाई का सिलसिला 6 अगस्त काे शुरू किया और पंद्रह अगस्त तक चला। 


ऊंचाई 19 हजार 341 फीट 
तंजानिया में स्थित ये पर्वत शृंखला  पर चढ़ना काफी मुश्किल है। ये अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी है और इसे पार करना बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। तंजानिया में स्थित ये पर्वत शृंखला ज्वालामुखी से बनी है। इनका नाम किबो, मवेन्ज़ी, और शिरा है, जिसमें किबो सबसे ऊंची चोटी है, जिसे उहुरू शिखर के नाम से भी जाना जाता है। इसी की ऊंचाई 19 हजार 341 फीट है।

 बीकानेर के जोशीवाड़ा क्षेत्र की रहने वाली है कल्पना 
मूल रूप से बीकानेर के जोशीवाड़ा क्षेत्र में रहने वाली कल्पना लंदन में ही काम करती है। उनके पति लंदन के प्रसिद्ध ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. नरोत्तम थानवी भी प्रोत्साहित करते हैं। विवाह के बाद भी उनका पर्वतारोहण से प्रेम कम नहीं हुआ। बार-बार प्रयास करने के बाद अब इस पर्वत श्रृंखला पर चढ़ने में सफलता मिल गई है।