{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Success Story: राजस्थान की इस छोरी ने मॉडलिंग छोड़ सिविल सर्विसेज में कमाया नाम, बिना कोचिंग के क्रैक किया UPSC

राजस्थान के चूरू जिले की रहने वाली है जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ता से साबित किया है कि इरादे मजबूत होने पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।वह मॉडलिंग की दुनिया से बाहर आईं और सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुईं और आज एक आई. एफ. एस. अधिकारी हैं।Success Story

 

Rajasthan IFS Aishwarya Sheoran Success Story: : UPSC का एग्जाम पार करना आज के समय में सबसे टफ कम्पीटिशन में से एक माना जाता है। इसे पार करने के लिए लोग दिन रात मेहनत करते है।  आज आप को ऐसी एक संघर्ष की कहानी बताने जा रहे है। जो राजस्थान के चूरू जिले की है।  जिन्होंने बिना किसी कोचिंग के इसमें सफलता हाशिल की है। 

ऐश्वर्या श्योराण का जन्म 

बता दे की ऐश्वर्या श्योराण राजस्थान के चूरू जिले की रहने वाली है जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ता से साबित किया है कि इरादे मजबूत होने पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।वह मॉडलिंग की दुनिया से बाहर आईं और सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुईं और आज एक आई. एफ. एस. अधिकारी हैं।Success Story

उनके पिता भारतीय सेना में कर्नल थे और उनकी माँ एक गृहिणी हैं।ऐश्वर्या ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के संस्कृति स्कूल से पूरी की।उन्होंने 12वीं में 97.5 फीसदी अंक हासिल किए थे।बाद में, उन्होंने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

मॉडलिंग में भी आजमाया करियर 

ऐश्वर्या ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग भी की।उन्होंने 2016 में फेमिना मिस इंडिया में भाग लिया और फाइनलिस्ट बनीं।मॉडलिंग में सफल करियर होने के बावजूद, ऐश्वर्या का सपना हमेशा सिविल सेवा में जाने का था।

अपने पहले प्रयास में सफलता हाशिल की 

2018 में अपने सपने को पूरा करने के लिए ऐश्वर्या ने मॉडलिंग से ब्रेक लिया और यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।उन्होंने बिना किसी कोचिंग के घर पर तैयारी की और 2019 में अपने पहले प्रयास में 93वीं रैंक हासिल की।इसके बाद उन्होंने विदेश सेवा का विकल्प चुना।


प्रेरणा का स्रोत


ऐश्वर्या की कहानी उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं।उन्होंने साबित किया कि अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं।Success Story