{"vars":{"id": "125777:4967"}}

HBSE 12th Result 2025: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी 

आया ताज़ा अपडेट, जाने 

 

HBSE 12th Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) अप्रैल के अंत या मई के मध्य तक परिणाम जारी कर सकता है। पिछले साल की तरह, कक्षा 12वीं का परिणाम 30 अप्रैल, 2024 को घोषित किया गया था, इस साल भी लगभग उसी समय जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की है।

परिणाम घोषित होने के बाद, सभी छात्र अपना परिणाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की आधिकारिक वेबसाइट -  bseh.org.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे। छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा फिर वे अपना परिणाम देख पाएंगे। 

एक बात का ध्यान रखें, छात्रों को जो मार्कशीट ऑनलाइन मिलेगी, वो प्रोविशनल होगी। छात्रों को मूल मार्कशीट उनके सम्बंधित स्कूलों द्वारा दी जाएगी। बतादें कि, हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा 27 फरवरी, 2025 से 2 अप्रैल, 2025 तक हुई थी। 

HBSE कक्षा 12वीं परिणाम 2025 कैसे देखें?
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, आपको “HBSE कक्षा 12 परिणाम 2025” लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
चरण 3: अब अपना रोल नंबर और दूसरे जरूरी विवरण दर्ज करें
चरण 4: अब अपना परिणाम देखने के लिए ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें
चरण 5: आपका HBSE कक्षा 12वीं का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 6: अपने स्कोर की जाँच करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।

HBSE कक्षा 12वीं परिणाम 2024
पिछले वर्ष, 2024 में, HBSE कक्षा 12वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.31 प्रतिशत रहा, जिसमें महिला छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.52 प्रतिशत था जबकि पुरुष छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.14 प्रतिशत था। इसके अतिरिक्त, सभी छात्रों को सभी महत्वपूर्ण अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी जाती है।