HBSE 10th Class Result 2025: इस दिन आएगा हरियाणा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, आ गया ताजा अपडेट
यहां देखें परिणाम
HBSE 10th Class Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) बहुत जल्द ही दसवीं (10th) कक्षा के परिणाम घोषित करने वाला है। HBSE 10th Class Results 2025 छात्र HBSE की आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in पर देख सकते हैं। परिणाम घोषित होने के बाद, उसे देखने के लिए विद्यार्थियों को अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी।
ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि परिणाम मई 2025 के पहले या दूसरे महीने में घोषित हो सकता है।
परीक्षा में पास होने के लिए विद्यार्थियों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
विद्यार्थियों को बता दें कि, परिणाम घोषणाओं और दूसरी जरूरी जानकारी के बारे में समय-समय पर अपडेट के लिए आप HBSE की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहे।
बतादें कि, हरियाणा बोर्ड के 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी, 2025 को शुरू हुई थी और 19 मार्च, 2025 को खत्म हुई थी।
ऐसे देखें HBSE 10th Class Results 2025:
- सबसे पहले छात्र HBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं- bseh.org.in
- इसके बाद छात्र होमपेज पर जाकर, "हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2025" लिंक पर क्लिक करें
- अब एक एक नया पेज खुल जाएगा
- जरूरी जानकारी भरें और सबमिट का बटन दबाएं।
- अब आपका दसवीं का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा
- अब भविष्य के लिए अपने परिणाम का प्रिंटआउट लें
बतादें कि, पिछले साल, हरियाणा बोर्ड ने 12 मई को कक्षा 10 के परिणाम घोषित किए थे। पास प्रतिशत 95.22 प्रतिशत दर्ज किया गया था।