{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Bhojpuri Dance : पवन सिंह के 'साड़ी से ताड़ी' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, स्मृति सिन्हा के साथ रोमांस को अब तक देख चुके है 20 करोड़ लोग 

जब से स्मृति सिन्हा ने पवन सिंह के साथ भोजपुरी फिल्मों में वापसी की है, तब से उनके गाने वायरल हो रहे हैं। काफी समय बाद ये दोनों स्टार शुभ लाभ फिल्म्स के होली गाने ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’ में साथ नजर आए थे। उस गाने में स्मृति का नया अंदाज लोगों को खूब पसंद आया था। Bhojpuri Dance

 

Bhojpuri Danceअभिनेत्री स्मृति सिन्हा और पावर स्टार पवन सिंह की जोड़ी इन दिनों भोजपुरी सिनेमा में धमाल मचा रही है! ये दोनों इन दिनों पर्दे पर छाए हुए हैं। ये दोनों एक के बाद एक साथ काम कर रहे हैं और इनकी केमिस्ट्री कमाल की है। 

हाल ही में इनका एक गाना आया था, ‘साड़ी से ताड़ी’ और इन दिनों लोगों के दिलों पर छा रहा है। ये यूट्यूब पर इतना ट्रेंड कर रहा है कि आप सोच भी नहीं सकते! अभी तक इस गाने को 20 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और अभी भी ये सिलसिला जारी है। 

 

जब से स्मृति सिन्हा ने पवन सिंह के साथ भोजपुरी फिल्मों में वापसी की है, तब से उनके गाने वायरल हो रहे हैं। काफी समय बाद ये दोनों स्टार शुभ लाभ फिल्म्स के होली गाने ‘व्हाइट व्हाइट लहंगा’ में साथ नजर आए थे। उस गाने में स्मृति का नया अंदाज लोगों को खूब पसंद आया था। Bhojpuri Dance

 

फिर आया एक और होली गाना ‘फलना बो फरार भइली’, जिसे पवन सिंह के ही यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया था। यह गाना रिलीज होते ही नंबर वन पर ट्रेंड करने लगा और पूरे एक हफ्ते तक टॉप पर रहा! इस गाने ने वाकई धमाल मचा दिया।Bhojpuri Dance

और अब इन तीन गानों के बाद एक बार फिर ये जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। स्मृति सिन्हा इन दिनों चंदन उपाध्याय निर्देशित फिल्म ‘हर हर गंगे’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों वाराणसी में अलग-अलग जगहों पर चल रही है। सूत्रों से पता चला है कि पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ गंगा अभियान से प्रेरित है।

स्मृति सिन्हा खुद कहती हैं कि ‘हर हर गंगे’ जैसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद गर्व की बात है। आजकल भोजपुरी सिनेमा भी अच्छी कहानियों पर फोकस कर रहा है और यह फिल्म भी वैसी ही है। Bhojpuri Dance

इस फिल्म में पवन सिंह का रोल उनके चाहने वालों के लिए सरप्राइज होगा, वहीं स्मृति भी अपने किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण संदेश भी देगी।Bhojpuri Dance
<a href=https://youtube.com/embed/gCYob2_PT5w?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/gCYob2_PT5w/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">