{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे के ठुमकों ने लूटा खेसारी का दिल, देसी तड़का फैंस को आ रहा पसंद, वीडियो हुआ रॉकेट स्पीड से वायरल!

देखें ये वीडियो 

 

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव हमेशा अपने गानों से धूम मचाते रहते हैं और इस बार उन्होंने आम्रपाली दुबे के साथ ऐसा गाना पेश किया है कि दर्शक दीवाने हो गए हैं। उनका नया गाना जिसके बोल हैं ‘करिह कोठरिया में प्यार…’ इंटरनेट पर खूब पॉपुलर हो रहा है.

खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज भी वो उसी राह पे चल रहे हैं, उनका हर गाना हिट होता है। 

उनकी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ साल 2012 में आई और इसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. खेसारी अपनी दमदार गायकी के लिए जाने जाते हैं और फैन्स उनके हर गाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं.

अब उनके नए गाने की बात करें तो ‘करिह कोठरिया में प्यार…’ में खेसारी लाल बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो की तरह शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं. वहीं, आम्रपाली दुबे अपने घुंघराले बालों में कमाल के देसी ठुमके लगा रही हैं.

गाने को गोरखपुर के खूबसूरत नजारों के बीच फिल्माया गया है, जिसमें नदी का किनारा और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजा पुल देखने लायक है. वीडियो में दोनों स्टार्स के चेहरे के हाव-भाव और उनका डांस कमाल का है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. 

खास बात यह है कि आम्रपाली दुबे जो अक्सर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ नजर आती हैं, उनकी केमिस्ट्री इस गाने में खेसारी लाल के साथ भी उतनी ही कमाल की लग रही है. फैन्स को भी यह नई जोड़ी खूब पसंद आ रही है.

<a href=https://youtube.com/embed/vGW34hfd4HQ?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/vGW34hfd4HQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Kariha Kothariya Mein Pyar | Khesari Lal Yadav, Aamrapali Dubey | Doli Saja Ke Rakhna | FULL SONG" width="875">