Bhojpuri Song: खेसारी लाल और शिल्पी राज के नए गाने ने लूटी महफ़िल, एक बार जरूर देखें ये शानदार वीडियो
Khesari Lal-Shilpi Raj Chaita News Song: खेसारी लाल और शिल्पी राज का एक गाना इन दिनों इंटरनेट पर माहौल गर्म कर रहा है। गर्मी का सीजन में खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का भोजपुरी चाईता गाना (Bhojpuri song) पर जादू बिखेर रहा है। खेसारी लाल यादव के गाने इंटरनेट से लेकर ग्राउंड लेवल पर खूब बजते है। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव चाईता गाने (Khesari Lal Yadav Chaita song) में महारत हासिल है। यहीं कारण है कि इनके चाईता गाने का फैंस खुब आनंद उठाते हैं।
गर्मी का सीजन शुरू होते ही खेसारी लाल यादव चाईता गाना लेकर आते हैं। इस बार भी गर्मी शुरू होते ही इसी खेसारी लाल यादव अपने फैन्स के लिए चाईता गाना लेकर आए हैं। आइए खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज (Shilpi Raj) के इस चाईता के बारे में जानते हैं। Khesari Lal-Shilpi Raj Chaita song
खेसारी लाल यादव और भोजपुरी अभिनेत्री अनीशा पर फिल्माया गया है ‘चाईता हाक दीही बेना' गाना
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इस बार गर्मी के मौसम में अपने फैंस के लिए रसदार चाईता हाक दीही गाना लेकर आए हैं। यह भोजपुरी गाना खेसारी लाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस अनीशा पर फिल्माया गया है। इस गाने में दोनों की केमेस्ट्री बेहद कमाल की लग रही है। दोनों की प्यारी नोक-झोंक वाली बातचीत और अनीशा की मनमोहन अदाएं लोगों के दिलों पर राज कर रही है।
इस चाईता में भोजपुरी अभिनेत्री अनीशा खेसारी लाल यादव से गर्मी के मौसम में एक पेप्सी की बोतल की फरमाइश करती हुई नजर आ रही है। यह गाना सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। इंटरनेट की दुनिया में यह गाना देश में लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
यूट्यूब पर देख चुके हैं 50 लाख से अधिक लोग
खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की आवाज में गाए गए इस चाईता गाने को यूट्यूब पर अब तक 50 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना 1 अप्रैल 2025 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था और अब भी ट्रेंडिंग में 30वें नंबर पर चल रहा है। इस गाने के लिरिक्स कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्य शर्मा का है। Khesari Lal-Shilpi Raj Chaita song
गाने को देखो सुनकर खेसारी लाल और शिल्पी राज के फैंस कमेंट बॉक्स में लिख रहे हैं कि दोनों ने इस गाने में मिलकर समा बांध दिया है।