{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Bhojpuri Song: खेसारी लाल ने काजल राघवानी संग किया पार्क में रोमांस, वीडियो देख आंहें भरने लगे फैंस, वीडियो हुआ वायरल 

देखें ये वीडियो 

 

Bhojpuri Song: काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी जब भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर साथ आती है तो दर्शकों को दीवाना बना देते हैं। यह जोड़ी दर्शकों के दिलों में इस कदर बसी हुई है कि इनके गाने और फिल्में रिलीज होते ही सुपरहिट हो जाती हैं।

इन दोनों कलाकारों ने साथ मिलकर कई ऐसी फिल्में और गाने बनाए हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है। इनके चाहने वाले हमेशा इनके नए गाने या फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। और जब ये आते हैं तो लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं।

इनका ऐसा ही एक सुपरहिट गाना है- ‘फंसारी लगा ले’। ये गाना सात साल पहले रिलीज हुआ था। लेकिन, इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज भी इस गाने को यूट्यूब पर लोग सर्च कर रहे हैं और सुन रहे हैं। आज भी ये गाना ट्रेंड पर है। 

गाने के वीडियो में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का रोमांटिक अंदाज और उनके शानदार डांस को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. 

हरे-भरे बगीचे की खूबसूरत पृष्ठभूमि पर फिल्माया गया यह गाना दोनों कलाकारों के बीच की केमिस्ट्री को और भी निखारता है. यही वजह है कि लोग इस गाने को बार-बार देखने का आनंद लेते रहते हैं और भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच यह एक लोकप्रिय विकल्प बना हुआ है.
<a href=https://youtube.com/embed/C5AGwYeItUk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/C5AGwYeItUk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Fasari Laga Leb | HD Bhojpuri Full Song | Khesari Lal Yadav ,Kajal Raghwani" width="875">