{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव-काजल राघवानी का तबाही वीडियो, मचाया तहलका, मिसाइल स्पीड से हुआ वायरल!

देखें वीडियो 

 

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े सितारे, काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव, जो बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों से खासे जुड़े हुए हैं, जब एक साथ आते हैं, तो हंगामा मचा देते हैं! कुछ ऐसा ही हुआ सुपरहिट गाना ‘आहो एह ओरिया’ के साथ, जो फिल्म ‘नागदेव’ का है और यूट्यूब पर इसे कई लाख बार देखा जा चुका है. 

यह गाना रोमांस, मस्ती और लाजवाब संगीत का ऐसा संगम है कि आप इसे बार-बार सुनने पर मजबूर हो जाएंगे.

देव पांडे द्वारा निर्देशित ‘नागदेव’ का यह गाना देखने लायक है. गाने के एक सीन में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव ब्लू नाइट ड्रेस में नजर आ रहे हैं. 

काजल अपने हाव-भाव से खेसारी को रिझाने की कोशिश करती हैं, जबकि खेसारी उनकी बातों को अनसुना करते नजर आते हैं. काजल का चुलबुला अंदाज और खेसारी का शर्मीलापन इस गाने को और भी दिलचस्प बना देता है.

इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है. दोनों की मस्ती भरी गायकी इस गाने को सीधे दिल से जोड़ती है. श्याम देहात ने इस गाने के बोल लिखे हैं, जो सीधे दिल को छू गए. और मधुकर आनंद का संगीत ऐसा है कि आपके पैर अपने आप नाचने लगेंगे. 

ऐसे मस्त गाने भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत कम देखने और सुनने को मिलते हैं। यह गाना मनोरंजन, संगीत और बेहतरीन अभिनय का एक बेहतरीन मिश्रण है. काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी ने इसे और भी खास बना दिया है. 
<a href=https://youtube.com/embed/rE_HuLJHkWI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/rE_HuLJHkWI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="आहो एह ओरिया | #Naagdev नागदेव | #KhesariLalYadav, #KajalRaghwani | #SuperhitBhojpuri | Full Song" width="875">