{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Bhojpuri Song: निरहुआ-आम्रपाली दुबे का तहलका मचाने वाला पावरफुल वीडियो, लाखों लोगों ने देखा ये वीडियो, हुआ वायरल 

देखें ये धमाकेदार वीडियो 

 

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और ‘क्वीन’ आम्रपाली दुबे की जोड़ी का जादू कौन नहीं जानता? जब भी ये दोनों साथ आते हैं दर्शकों के बीच हलचल मच जाती है. इनके गाने और फिल्में देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं, जैसे ही कोई नया गाना रिलीज होता है वो तुरंत वायरल हो जाता है. 

इसी कड़ी में निरहुआ और आम्रपाली का धमाकेदार गाना ‘हमारे पति देव जी’ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘विनाशक’ का है, जिसमें आम्रपाली दुबे और निरहुआ की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. 

इस गाने में आम्रपाली दुबे अपने ऑनस्क्रीन पति निरहुआ की कमियों को मजेदार अंदाज में उजागर करती नजर आ रही हैं. वीडियो में आम्रपाली दुबे खूबसूरत पीली साड़ी में आकर्षक लग रही हैं, वहीं निरहुआ का रॉकस्टार अंदाज भी फैंस को खूब भा रहा है. 

स्टेज पर दोनों की शानदार परफॉर्मेंस दर्शकों का दिल जीत रही है. ‘हमारे पति देव जी’ को आजाद सिंह और साजन मिश्रा ने गाया है, जबकि आजाद सिंह ने इसके बोल लिखे हैं। 

गाने में निरहुआ और आम्रपाली के कमाल के डांस मूव्स भी हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं। ये गाना यश फिल्म्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।गाने का मजेदार थीम और दोनों स्टार्स की ट्यूनिंग दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
<a href=https://youtube.com/embed/FIYDuq8KOgM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/FIYDuq8KOgM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="हमारे पतिदेव जी | #Dinesh Lal Yadav & #Amrapali Dubey | Hamare Pati Dev Ji Lyrical | HD Video Song" width="875">