{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे की 'डिजिटल जवानी' पर फिदा हुए निरहुआ, रिपीट मोड पर चल रहा गाना, वायरल हुआ वीडियो 

देखे ये वीडियो 

 

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में अगर कोई ऐसी जोड़ी है जिसका नाम दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देता है तो वो है हमारे दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे! जब भी ये दोनों बड़े पर्दे पर साथ आते हैं तो समझो धमाल मच जाता है. 

इनकी केमिस्ट्री ऐसी है कि दर्शक बस देखते रह जाते हैं. निरहुआ और आम्रपाली को भोजपुरी सिनेमा की हिट मशीन कहना गलत नहीं होगा. इस जोड़ी को 'नंबर वन जोड़ी' का टैग मिल चुका है और मिले भी क्यों न! इनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखकर ऐसा लगता है जैसे ये एक-दूसरे के लिए ही बने हैं.

 इनका तालमेल, नोकझोंक और रोमांस, सब कुछ दर्शकों को खूब पसंद आता है. इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली का एक पुराना गाना 'डिजिटल जवानी' फिर से यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है. 

इस गाने में 'डिजिटल जवानी' का मतलब बेहद रोमांटिक अंदाज में समझाया गया है. गाने के वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली एक-दूसरे की आंखों में खोए और प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. 

इस गाने में आम्रपाली हमेशा की तरह कमाल की खूबसूरत लग रही हैं, वहीं निरहुआ भी कुछ कम हैंडसम नहीं लग रहे हैं।
<a href=https://youtube.com/embed/hx0c0j2UKuo?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/hx0c0j2UKuo/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="#HD VIDEO - डिजिटल जवानी | Dinesh Lal Yadav, Amrapali Dubey | Romeo Raja | Superhit Movie Song 2020" width="875">