{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Bhojpuri Song: खेसारी लाल और काजल राघवानी के इस गाने ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, यूपी-बिहार में हुआ जमकर वायरल, 23 मिलियन से ज्यादा मिले व्यूज 

देखें ये वीडियो 

 

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हिट और पसंदीदा जोड़ी- काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने फैंस के लिए धमाकेदार म्यूजिकल तोहफा लेकर आए हैं। इस बार इंटरनेट पर सुपरहिट फिल्म 'संघर्ष' का गाना 'दिल बदतमीज हो गईल' इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।

इस गाने को अब तक 23 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यह गाना 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी' के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था और तब से फैंस के दिलों पर राज कर रहा है।

गाने की शुरुआत खेसारी लाल यादव की स्टाइलिश एंट्री से होती है, जहां वो काजल राघवानी की अदाओं पर फिदा होते नजर आते हैं। काजल को बाजार में शॉपिंग करते दिखाया गया है और खेसारी उनके सामने सड़क पर मस्ती भरे अंदाज में डांस करते हैं।

गाने के बोल खासकर 'दिल बदतमीज हो गईल' दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। ये लाइन काजल की खूबसूरती पर खेसारी की दीवानगी को बखूबी बयां करती है। 

फिल्म संघर्ष 2018 में रिलीज हुई थी और खेसारी लाल यादव की यादगार फिल्मों में गिनी जाती है। यह फिल्म एक्शन, दिल छू लेने वाले रोमांस और जबरदस्त ड्रामा से भरपूर है।
<a href=https://youtube.com/embed/SFZWuvkEaGs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/SFZWuvkEaGs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="DIL BADTAMEEZ HO GAYIL | KHESARI LAL YADAV, KAJAL RAGHWANI | HD FULL VIDEO SONG 2019" width="875">