{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Bhojpuri Song: निरहुआ-आम्रपाली के इस गाने ने मचाया धमाल, अब तक मिले 23 मिलियन से ज्यादा व्यूज, वीडियो हो रहा जमकर वायरल 

देखें ये वीडियो 

 

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा इन दिनों लोगों के दिलों पर राज कर रहा है और इसके सितारे खूब धूम मचा रहे हैं. खेसारी लाल, पवन सिंह और निरहुआ ने धमाल मचा रखा है। इनके गाने ऐसे हैं कि रिलीज़ होते ही यूट्यूब पर छा जाते हैं. 

दरअसल, इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है. हमारे प्यारे दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है. ये गाना उनकी सुपरहिट फिल्म ‘राम लखन’ का है, जिसका नाम ‘उड़वाला ये राजा’ है. 

ये फिल्म 2016 में रिलीज़ हुई थी, लेकिन लोग आज भी इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं. इस गाने के वीडियो में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे, प्रवेश लाल यादव और शुभी शर्मा भी नज़र आ रहे हैं, और सभी मिलकर खूब मस्ती कर रहे हैं! 

ये गाना 2019 में ‘निरहुआ म्यूजिक’ नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ था, और तब से अब तक इसे 23 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं! इस सुपरहिट फिल्म ‘राम लखन’ का निर्देशन सतीश जैन जी ने किया था।

फिल्म में दो भाइयों की कहानी दिखाई गई है, जिसमें दिनेश लाल यादव और प्रवेश लाल यादव अपनी-अपनी पत्नियों के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

‘उड़वाला ये राजा’ गाने में आम्रपाली दुबे और शुभी शर्मा अपने पार्टनर के साथ काफी प्यारी केमिस्ट्री दिखा रही हैं। इस गाने को जानी-मानी सिंगर कल्पना और इंदु सोनाली जी ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है।
<a href=https://youtube.com/embed/4TX9TyuA8bI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/4TX9TyuA8bI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Udawala Ye Raja | Ram Lakhan | Full HD Song | Nirahua | Aamrapali | Pravesh Lal | Shubhi" width="875">