{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Bhojpuri Song: निरहुआ-आम्रपाली दुबे के इस जबरदस्त गाने ने लूटा यूपी-बिहार वालों का दिल, वीडियो देख फैंस हुए दीवाने, वायरल हुआ वीडियो 

देखें ये वीडियो 

 

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी का जलवा ऐसा है कि उनके गाने और फिल्में रिलीज होते ही तहलका मचा देते हैं. इस जोड़ी के कई साल पुराने गाने भी इंटरनेट पर धमाल मचा देते हैं।

उत्तर प्रदेश और बिहार के भोजपुरी फैंस का इस जोड़ी के लिए प्यार और दीवानगी अलग ही लेवल की है. आज हम उनके एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे, जो भले ही एक साल पहले आया हो, लेकिन आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है.

दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया यह रोमांटिक गाना ‘जड़ा लगे बड़ा कड़ा’ सुपर-डुपर हिट है. इस गाने में ठंड में निरहुआ की हालत खराब हो जाती है और वह आम्रपाली को याद करते हुए रोमांटिक अंदाज में नजर आते हैं. उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री और रोमांस ने इस गाने को दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर बना दिया.

ओम झा ने इस गाने का म्यूजिक दिया है, जो इसे और भी शानदार बनाता है. ‘जड़ा लगे बड़ा कड़ा’ को यूट्यूब पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.

दर्शक निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को देखने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे सफल जोड़ियों में से एक मानी जाती है। 

उनकी फिल्मों और गानों में एक अलग ताजगी और आकर्षण होता है, जो हर बार दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। इस गाने ने साबित कर दिया है कि यह जोड़ी हर बार हिट दे सकती है।
<a href=https://youtube.com/embed/MW0QdOuY-ZA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/MW0QdOuY-ZA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Jada Lage Bada Kada | Dinesh Lal Yadav, Aamrapali Dubey, Rakesh Mishra | Mandap | Movie FULL Song" width="875">