{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Bhojpuri Song: निरहुआ-आम्रपाली के इस धमाकेदार गाने ने जीता यूपी-बिहार वालों का दिल! वीडियो हो रहा जमकर वायरल 

देखें ये वीडियो 

 

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की कोई तुलना नहीं है! और जब बात निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी की हो तो क्या कहने? ये दोनों उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के दिलों पर राज करते हैं. इन दोनों ने जो मुकाम हासिल किया है, उसे पाना हर कलाकार का सपना होता है. 

इनका हर गाना और हर फिल्म यूट्यूब पर आते ही सुपरहिट हो जाती है. हाल ही में इनका एक गाना 'लव किया तो दहेज कैसा?' लोगों के बीच खूब धूम मचा रहा है. ये गाना न सिर्फ मनोरंजन करता है, बल्कि दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों पर भी करारा प्रहार करता है. 

गाने में निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री दिल को छू जाती है. इनका अंदाज, डांस मूव्स और इमोशनल एक्टिंग दर्शकों को बांधे रखती है. गाने की सादगी और मजबूत संदेश इसे बार-बार देखने और सुनने पर मजबूर करता है. 

ये गाना दहेज प्रथा जैसी गंभीर सामाजिक समस्या के खिलाफ आवाज उठाता है. गाना कहता है कि सच्चे प्यार में दहेज जैसी भौतिक चीजों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. भोजपुरी दर्शकों ने इस संदेश को दिल से स्वीकार किया और खूब सराहा. 

आज भी इस गाने को खूब सुना जाता है. गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं, जो सीधे दिल को छूते हैं. वहीं विनय विनायक का संगीत हर वर्ग के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. 

उनकी मेहनत और निरहुआ-आम्रपाली की शानदार अदाकारी ने इस गाने को मास्टरपीस बना दिया है. नवंबर 2019 में रिलीज हुए इस गाने को अब तक लाखों व्यूज और लाइक मिल चुके हैं. दर्शक इसे सिर्फ मनोरंजन के लिए ही नहीं बल्कि इसके सामाजिक संदेश के लिए भी पसंद करते हैं. 

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की अदाकारी और गानों ने भोजपुरी सिनेमा को एक नया आयाम दिया है. “लव किया तो दहेज कैसा?” जैसे गाने सुपरहिट हैं और सामाजिक जागरूकता फैलाते हैं.
<a href=https://youtube.com/embed/omLVnuS1Rt4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/omLVnuS1Rt4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Dinesh Lal Nirahua & Amrapali Dubey - Love Dahej | Vinay Vinayak | Bhojpuri Hit 2019" width="875">