{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Bhojpuri Song: Kajal Raghwani की खूबसूरती पर फिदा हुए Pawan Singh, कॉलेज में लगाए ठुमके, वीडियो जमकर हुआ वायरल 

देखें ये वीडियो 

 

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार सिंगर और एक्टर पवन सिंह के गाने आए दिन सोशल मीडिया पर धूम मचाते रहते हैं! लोग उनकी एक्टिंग को भी खूब पसंद करते हैं. पवन सिंह के चाहने वाले देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं. उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री की कई हीरोइनों के साथ काम किया है. 

हाल ही में उनका एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस गाने में पवन सिंह मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ कमाल का परफॉर्मेंस दे रहे हैं. 

पवन सिंह और काजल राघवानी पर फिल्माया गया गाना ‘हे बुची का बा तोहार रुचि’ यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. काजल राघवानी और पवन सिंह की फिल्म ‘कैसे हो जाला प्यार’ का रोमांटिक गाना ‘हे बुची का बा तोहार रुचि’ इन दिनों खूब धूम मचा रहा है. 

इस गाने में काजल राघवानी और पवन सिंह का प्यार भरा अंदाज देखने को मिल रहा है. एक बार फिर से लोगों को उनकी जोड़ी खूब पसंद आ रही है. इस वीडियो में दोनों के शानदार डांस परफॉर्मेंस को भी दर्शक खूब सराह रहे हैं. 

गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। इस वीडियो को एवरेस्ट भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। 

काजल राघवानी और पवन सिंह की फिल्म 'कैसे हो जाला प्यार' का यह रोमांटिक गाना 'हे बुची का बा तोहार रुचि' पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। गाने के बोल प्रकाश बारूद ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है।
<a href=https://youtube.com/embed/hjvIOpb4Kqg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/hjvIOpb4Kqg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="#VIDEO | हे बुचि का बा तोहार रूचि | #Pawan Singh, #Priyanka Singh | #Kajal Raghwani | Bhojpuri Song" width="933">