{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Bhojpuri Song: पवन सिंह के नए भोजपुरी गाने 'आहो राजा' ने उड़ा दिया गर्दा, दर्शना सिंह की अदाएं देख डोला फैंस का मन 

पवन सिंह अपने इस नए गाने को लेकर कहते हैं, 'यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। इसे तैयार करने में हमारी पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की है। 'आहो राजा' एक ऐसा गाना है, जो हर पीढ़ी के लोगों को पसंद आएगा और डांस फ्लोर पर धूम मचाएगा।' पवन सिंह ने इसी के साथ बताया है कि गाने को युवा दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
 

Bhojpuri SOng : भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह का नया गाना 'आहो राजा' ने रिलीज हो गया है। मजेदार बात यह है कि यह धमाकेदार रोमांटिक डांस नंबर रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर 'वेब म्यूजिक' चैनल पर इस गाने को महज 8 घंटे में 7.36 लाख से अध‍िक बार देखा जा चुका है।वहीँ इस गाने की पॉपुलर्टी कम होने का नाम नहीं ले रही है। खबर लिखे जाने तक इसे 174 मिलियन यानि 17 करोड़ से अधिक बार देखा जा चूका है और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। 
 

पवन सिंह और दर्शना का नया भोजपुरी गाना 'आहो राजा' रिलीज, 

'आहो राजा' गाने को पवन सिंह ने अपनी दमदार आवाज और जबरदस्‍त एनर्जी के साथ खास बना दिया है। म्‍यूजिक वीडियो में उनके साथ खूबसूरत अदाकारा दर्शना का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। 'आहो राजा' एक पेपी डांस नंबर है, जिसमें मस्ती और धमाल का बेहतरीन तड़का है।Bhojpuri SOng
 

पवन सिंह अपने इस नए गाने को लेकर कहते हैं, 'यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। इसे तैयार करने में हमारी पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की है। 'आहो राजा' एक ऐसा गाना है, जो हर पीढ़ी के लोगों को पसंद आएगा और डांस फ्लोर पर धूम मचाएगा।' पवन सिंह ने इसी के साथ बताया है कि गाने को युवा दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। गाने की एनर्जी और बीट्स झूमने पर मजबूर कर देने वाले हैं।Bhojpuri SOng
 

वीडियो देख डोला फैंस का मन 

'आहो राजा' में दर्शना अपने सईया जी पवन सिंह से नाराज हैं। वह उन्‍हें कहती हैं कि शादी के टाइम तो उन्‍हें खूब सपने दिखाए गए, लेकिन अब उन्‍हें नौकरानी बनाकर रख दिया गया है। दोनों की कलाकारों की ऑनस्‍क्रीन केमिस्‍ट्री जबरदस्‍त है और यह इसके वीडियो को मनोरम बना देता है। इस गाने के संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं और गीतकार प्रिंस प्रियदर्शी हैं। वीडियो को दीपांश सिंह ने डायरेक्‍ट किया है, जबकि कोरियोग्राफी गोल्डी और सनी की है।Bhojpuri SOng

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/Kx4c66-GjgE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Kx4c66-GjgE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">