{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे की खूबसूरती देख निरहुआ का डोला मन, करने लगी ऐसी हरकतें... वीडियो हो रहा खूब वायरल 

देखें ये वीडियो 

 

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने हमेशा दर्शकों का मनोरंजन किया है। 2017 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सिपाही' ने भी कुछ ऐसा ही धमाल मचाया था। इस फिल्म का एक गाना जिसके बोल हैं, 'जेल करवाइबू का ऐ सुग्गी' आज भी दर्शकों और श्रोताओं के दिल में बसा हुआ है।

इस गाने को सुनकर ऐसा लगेगा जैसे हिंदी फिल्मों की मस्ती और रोमांच को भोजपुरी रंग में सराबोर कर दिया गया हो। इस गाने को यूट्यूब पर कई लाख बार देखा जा चुका है।

फिल्म 'सिपाही' का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है। इस गाने में निरहुआ अमरातो में सुरक्षा के लिए तैनात सिपाही हैं। गाने में निरहुआ की सुरक्षा तब शुरू होती है जब आम्रपाली दुबे स्विमिंग पूल से निकलती हैं। उनकी खूबसूरती और अदाओं पर सबकी निगाहें टिक जाती हैं। ड्यूटी पर तैनात निरहुआ उनकी हरकतों से मंत्रमुग्ध हो जाते हैं और गाने के बोल में कहते हैं।

गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं, जो अपने मजेदार और मनमोहक बोलों के लिए जाने जाते हैं। गाने का संगीत ओम झा ने दिया है, जिन्होंने अपनी दमदार आवाज में इसे गाकर इस गाने को एक अलग ही मजा दिया है। ओम झा की गायकी आपको मीका सिंह की याद दिला सकती है।

इस गाने की खासियत इसके मजेदार बोल, मस्ती भरी धुन और निरहुआ-आम्रपाली की कमाल की केमिस्ट्री है। यह गाना सुनते ही आपको नाचने पर मजबूर कर देता है। 

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव भोजपुरी सिनेमा की दो सबसे सफल जोड़ियों में से हैं। उनकी फिल्मों में मस्ती, ड्रामा और रोमांस का जबरदस्त तड़का होता है फिल्म ‘सिपाही’ एक ऐसी कहानी है जो देशभक्ति और मनोरंजन का अनूठा संगम पेश करती है। 
<a href=https://youtube.com/embed/SX_lQB_M0BE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/SX_lQB_M0BE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="भोजपुरी का का सबसे हिट गाना - Jail Karaibu Ka Ae Suggi - Dinesh Lal Yadav "Nirahua" - SIPAHI" width="875">

फिल्म ‘सिपाही’ का गाना ‘जेल करवाइबू का ऐ सुग्गी’ भोजपुरी सिनेमा की पहचान बन गया और दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ गया।