{"vars":{"id": "125777:4967"}}

Bhojpuri Song: ये है खेसारी लाल-काजल राघवानी का तबाही गाना, वीडियो देख आपका भी मचल उठेगा मन, वीडियो वायरल 

देखें ये वीडियो 

 

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से एक है। इनका कोई भी गाना या फिल्म पर्दे पर आती है और हिट हो जाती है। ऐसे में आज इनका इंटरनेट पर एक पुराना गाना ट्रेंड कर रहा है! हम बात कर रहे हैं खेसारी और काजल राघवानी के सुपरहिट गाने 'ना छेड़ा ना पिया' की! इन दिनों यह गाना सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हो रहा है। 

यह गाना इतना कमाल का है कि, आज तक इसे यूट्यूब पर इसी कई मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। लोग इस वीडियो को देखकर खूब मजे ले रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं. 

फैंस को खेसारी और काजल की जोड़ी हमेशा पसंद आती है, चाहे गाना हो, वीडियो हो या फिल्म. दोनों ही भोजपुरी स्टार्स में सबसे पॉपुलर कलाकारों में से एक हैं.

अब इस गाने की बात करें तो 'ना छेड़ा ना पिया' सुपरहिट फिल्म 'मैं सेहरा बांध के आऊंगा' का है. इसे रजनीश मिश्रा और पामेला जैन ने अपनी आवाज दी है.

इस गाने का म्यूजिक भी रजनीश मिश्रा ने ही दिया है और इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं. फिल्म में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के साथ-साथ प्रियंका पंडित, अवधेश मिश्रा, संजय पांडे, आनंद मोहन, गोपाल राय और किरण यादव जैसे कलाकार भी हैं।
<a href=https://youtube.com/embed/q4mJqlWJWJ0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/q4mJqlWJWJ0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="ना छेड़ा ना ए पिया | Khesari Lal Yadav | Kajal Raghwani | Bhojpuri Song 2021" width="875">